जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 3 महिला पत्रकारों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली पुलिस ने कही यह बात
फोटो: आईएएनएस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 3 महिला पत्रकारों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली पुलिस ने कही यह बात
राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. इसकी जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने दी.
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हुई कथित घटनाओं को लेकर नई दिल्ली जिला पुलिस को शिकायतें मिली हैं. ये शिकायतें तीन महिला पत्रकारों के द्वारा की गई है.
दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान, जब पुलिस कानून-व्यवस्था संभालने में जुटी थी, तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. नई दिल्ली जिले को इस संबंध में शिकायतें मिली हैं, जिन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है.
यह मामला ऐसे समय सामने आया जब वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन हो रहा था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
