बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में तीन बच्चे गिरे, मौत

Rain Water Delhi IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. जलभराव के कारण जहांगीरपुरी स्थित मुकुंदपुर चौक इलाके में तीन बच्चों की मौत हो गई.

तीनों बच्चे जलभराव वाले इलाके में खेल रहे थे. इसी दौरान तीनों मेट्रो निर्माण स्थल पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए और डूब गए. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी यह जानकारी दी है.

मृतकों की पहचान जहांगीरपुरी के एच-ब्लॉक निवासी 13 वर्षीय पीयूष, 10 वर्षीय निखिल और 13 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दोपहर 3 बजे के आसपास गहरे गड्ढे में डूबे बच्चों के बारे में एक कॉल मिली. इसके बाद अग्निशमन विभाग की एक टीम जहांगीरपुरी इलाके में मुकुंदपुर चौक के पास घटनास्थल पर पहुंची.

एसटीओ रामगोपाल ने शाम साढ़े चार बजे सूचना दी कि मेट्रो निर्माण स्थल पर तीन बच्चे पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब गए हैं. उन्हें बाहर निकाला गया और बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

बच्चों की मौत से उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनको विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनके बच्चे इस दुनिया में नहीं है.

(हिंदी पोस्ट वेब डेस्क)
इनपुट्स: आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!