इस महिला के है मूछें, पुरुषों की तरह देती है ताव

Moustache (1)

फोटो: फेसबुक

The Hindi Post

आपने पुरुषों को मूछों पर ताव देते तो बहुत बार देखा होगा पर क्या आपने किसी महिला को ऐसा करते कभी देखा है?

केरल में एक 35 वर्षीय महिला के मूछें है जिनके होने पर उनको गर्व है. केरल (कन्नूर) की शायजा की पूरी तरह से विकसित मूछें है. उनको मूछें रखना पसंद है.

यही नहीं वो अपनी इन मूछों को ताव भी देती है. मूछों में ही वो अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती है. शायजा यह परवाह नहीं करती कि उनके मूछें रखने के अंदाज के बारे में लोगों की क्या राय है.

क्या बताया शायजा ने इंटरव्यू में

शायजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनको मूछें रखना पसंद है और इसलिए वो इनको कभी नहीं हटवाएगी. कई महिलाओं की तरह शायजा के चेहरे पर अधिक बाल थे. वह समय-समय पर थ्रेडिंग कराती थी पर उन्होंने कभी भी मूछें नही काटी.

यही नहीं शायजा का परिवार भी उनका सपोर्ट करता है। उनकी बेटी कहती है कि मम्मी पर मूछें अच्छी लगती है. पर हर कोई उनको सपोर्ट नहीं करता. कई लोग उनका मजाक बनाते है पर वो कहती है इससे उनको फर्क नहीं पड़ता.

क्यों निकल आती हैं महिलाओं में मूछें

आपको बताते चले कि महिलाओं में मूछें आना हार्मोन्स की गड़बड़ी की वजह से होता है. महिला के शरीर में मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के बढ़ने से ऐसा होता है. इस कारण शरीर के कई हिस्सों में अनचाहे बाल आ जाते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!