धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा, कह डाली यह बात….

hema n dharmendra

धर्मेंद्र और हेमामलिनी की फाइल फोटो / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. यहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं लेकिन ईशा देओल ने इनका खंडन किया है. उन्होंने कहा कि पापा की तबीयत स्थिर है. अब हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरों पर दुख जताया है और कहा है कि ऐसी खबरें अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना हैं.

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, “जो कुछ हो रहा है वो अक्षम्य है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ जिम्मेदार समाचार चैनल उस व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं जिनका इस समय इलाज चल रहा है. ऐसा आचरण न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि अत्यंत असम्मानजनक भी है. हम सभी से आग्रह करते हैं कि कृपया इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करें और संवेदनशीलता बरतें.”

X यूजर्स भी हेमा मालिनी की पोस्ट का समर्थन कर रहे है. वे कह रहे है कि गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वालों को कोर्ट में घसीटा जाना चाहिए.

एक यूजर ने लिखा, “कल्पना कीजिए, उनका (धर्मेंद्र का) पूरा परिवार अस्पताल में है और उन्हें सपोर्ट कर रहा है और बाहर उनकी निधन की खबरों पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है. कितनी शर्मनाक बात है यह.”

इससे पहले ईशा देओल ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही सक्रिय है और गलत खबरें फैला रहा है. मेरे पिता स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं. मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि आप हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें. पापा की तेज रिकवरी के लिए दुआ करें.”

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई बड़े राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि तक अर्पित कर दी थी हालांकि वह बिल्कुल ठीक है और अच्छे से रिकवर कर रहे है. खबर सामने आते ही एक्टर के चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

बता दें कि धर्मेंद्र 89 साल के हैं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं. बीते हफ्ते भी रूटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल में लाया गया था. बीते सोमवार को धर्मेंद्र को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी थी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!