1-2 नहीं चलती बुलेट पर 7 लोग सवार थे, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने काटा चालान

Hapur
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल पर 1-2 नहीं बल्कि 7 लोग सवार है. वीडियो में बुलेट पर बच्चों को भी देखा जा सकता है. यह वीडियो यूपी के हापुड़ का है.

अब हापुड़ पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है. पुलिस ने चालान कर दिया है.

हापुड़ पुलिस ने अपने X हैंडल पर लिखा, “जनपद हापुड़ में एक बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का (कुल 9,500/- रुपये) का चालान किया गया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!