“ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!”, किस पर बरसी उमा भारती ?

Uma Bharti 2 IANS (1) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

“ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!”, किस पर बरसी उमा भारती ?

 

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार हैं और इसे केवल तकनीकी खराबी कहकर टाला नहीं जा सकता.

उन्होंने X पर पोस्ट करके अपनी बात कही. उन्होंने कहा, “उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं.” उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है.

उन्होंने आगे कहा, “जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं. इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा. इसे मौजूदा नेतृत्व के लिए एक निर्णायक क्षण बताते हुए भारती ने कहा, “यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है.”

एक अन्य पोस्ट में उमा भारती ने अधिकारियों के इस दावे पर सवाल उठाया कि स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर थी. उन्होंने लिखा, “सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, “मेरी ‘X’ पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं.”

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!