युवक ने दावा किया कि उसने डाला आठ बार वोट, अखिलेश यादव ने कहा …. , VIDEO

EVM (1)
The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया.

वीडियो में एक युवक नजर आ रहा हैं. वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि वह भाजपा को वोट डाल रहा है. अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो….

आगे अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है. हालांकि यह नहीं लिखा है कि यह वीडियो कहां का है.

अखिलेश ने जो वीडियो शेयर किया हैं वो 2 मिनट 20 सेकेंड का है.

युवक वोट डालने के साथ ही वह अपने वोट डालने की संख्या भी बता रहा हैं. न सिर्फ बूथ के अंदर डाले गए सभी वोट डालने की पूरी प्रक्रिया वह दिखा रहा है बल्कि अंदर किसके नाम से वोट डालने जा रहा है, यह भी बताता जा रहा है.

हिंदी पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!