रिश्तेदारों को अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक, कार में जिंदा जला

Car In Flames AI Photo Depositphotos_782907390_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

दिल्ली के गाजीपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कार से अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना रविवार की है.

युवक कार्ड बांटने के लिए अपनी कार से गाजीपुर इलाके पहुंचा ही था कि तभी कार में आग लग गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक कार में जिंदा जल गया.

जानकारी के अनुसार, युवक की शादी अगले महीने 14 तारीख को होनी थी. कार में आग इतनी तेजी से फैली कि युवक बाहर ही नहीं निकल सका.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम अनिल था. वह ग्रेटर नोएडा के नवादा का रहने वाला था. गाजीपुर थाना पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है.

युवक के शव को गाजीपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कार में आग कैसे लगी.

गाजीपुर थाना पुलिस के मुताबिक, “पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कार में आग लगने की वजहों का पता चल पाएगा.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!