वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद अब घबराया यह देश, कर डाली यह मांग….

venezuela

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद अब घबराया यह देश, कर डाली यह मांग….

 

बोगोटा | संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया. इस हमले के बाद कई देशों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

इस हमले पर वेनेज़ुएला के पड़ोसी देश कोलंबिया ने चिंता जताई है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने संयुक्त राष्ट्र की एक आपात बैठक बुलाने की मांग की है. उन्होंने बल प्रयोग पर रोक लगाने और अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पेट्रो ने लिखा कि क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कोलंबिया ने सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, “सुबह 3 बजे शुरू हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक अभी-अभी समाप्त हुई है. सुरक्षा बलों को सीमा पर तैनात किया जा रहा है. वेनेज़ुएला में कोलंबियाई दूतावास सहायता के लिए उपलब्ध है.”

इससे पहले जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा था कि कोलंबिया गणराज्य की सरकार बोलीवारियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला में हुए हमलों कोई लेकर चिंतित है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस हमले के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इस पर कोलंबिया सरकार की नजर है.

पेट्रो ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित सिद्धांतों के प्रति कोलंबिया अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है. कोलंबियाई सरकार किसी भी एकतरफा सैन्य कार्रवाई को सिरे से खारिज करती है.”

कोलंबियाई राष्ट्रपति ने आगे कहा, “एहतियाती कदम के तौर पर सरकार ने नागरिक आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कोलंबिया–वेनेजुएला सीमा पर स्थिरता बनाए रखने और किसी भी संभावित मानवीय या प्रवासन संबंधी आवश्यकता से तुरंत निपटने के लिए कदम उठाए हैं. यह कार्य स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय में किया जा रहा है.”

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!