मरी हुई बिल्ली के साथ तीन दिनों तक सोती रही महिला……, आगे जो हुआ वो आपको चौंका देगा
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
अमरोहा | उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला का बिल्ली के लिए प्रेम देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल महिला के पास एक पालतू बिल्ली थी. किसी कारण से बिल्ली की अचानक मौत हो गई थी. महिला बिल्ली से काफी घुली मिली थी. ऐसे में बिल्ली की मौत को महिला स्वीकार नहीं कर पा रही थी.
बता दें कि बिल्ली की मौत के बाद महिला तीन दिन तक मरी हुई बिल्ली को अपने साथ लेकर सोती रही. महिला को उम्मीद थी जब वह सो कर उठेगी तो बिल्ली भी उसके साथ उठ जाएगी. लेकिन जब बिल्ली जिंदा नहीं हुई तो उसने गम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
बिल्ली के प्रति महिला का प्रेम देखकर हर कोई हैरान है.
यह मामला अमरोहा जिले के हसनपुर नगर के मोहल्ला रहरा रोड शिव मंदिर के पास का है. यहां 35 वर्षीय बेटी पूजा ने शनिवार देर शाम मकान की तीसरी मंजिल पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या की सूचना परिजनों के द्वारा 112 डायल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने बताया गया, “मृतका दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी. मृतका ने काफी समय से एक बिल्ली पाल रखी थी और बिल्ली के साथ ही उसका खाना-पीना, सोना होता था. तीन दिन पहले उसकी पालतू बिल्ली की मौत हो गई थी. बिल्ली के जिंदा होने की आस में पूजा उसे तीन दिन से अपने पास लेकर सोती रही. आखिर जब तीन दिन बाद भी बिल्ली की सांस नहीं चली तो उसने अपनी जान दे दी. युवती की मौत से मां गजरा समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.”
मां गजरा ने कहा, “बिल्ली से प्रेम के कारण बेटी का जान चली गई. हमारी बेटी बिल्ली के साथ रहती थी. बिल्ली की मौत के बाद उसे काफी धक्का लगा था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है. पूजा ने बिल्ली को बिलकुल अपने बच्चे की तरह पाला था.”
वहीं कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया, “सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है.”
