पुतिन के भारत दौरे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, लगाया बड़ा आरोप, कही यह बात….

RAHUL GANDHI

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

पुतिन के भारत दौरे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, लगाया बड़ा आरोप, कही यह बात….

 

नई दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने विदेश से आने वाले डेलिगेट्स से कहा है कि वे विपक्ष के नेता (एलओपी) से न मिलें. राहुल गांधी विपक्ष के नेता है.

पुतिन की भारत यात्रा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत के संबंध सबके साथ हैं. विपक्ष का नेता एक दूसरा परिप्रेक्ष्य देता है. भारत का हम भी प्रतिनिधित्व करते हैं. सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें.”

उन्होंने आगे कहा कि बाहर से आने वाले डेलिगेशन के साथ एलओपी की मीटिंग होती है. ये ट्रेडीशन है जो हमेशा से होता आया है. लेकिन, वर्तमान सरकार बाहर से आने वाले डेलिगेट्स से कहती है कि एलओपी से न मिलें. ये हर बार किया जा रहा है. हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व सिर्फ सरकार नहीं, विपक्ष भी करता है, फिर भी सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर के लोगों से मिले. केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय परंपरा को फॉलो नहीं करते हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वर्तमान सरकार पर प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ये प्रोटोकॉल है कि विदेश से आए डेलिगेट्स एलओपी से मिलते हैं. लेकिन, सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि वे किसी और की आवाज उठने ही नहीं देना चाहते, किसी और का पक्ष सुनना ही नहीं चाहते. विदेश से आए डेलिगेट्स हमेशा एलओपी से मिलते आए हैं, ये प्रोटोकॉल निभाया जाना चाहिए, वर्तमान सरकार बहुत असुरक्षित है.”

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “भारत को अपनी सुविधा और फायदे के हिसाब से काम करना चाहिए और किसी के दबाव में आकर कुछ खरीदने या छोड़ने का फैसला नहीं करना चाहिए. हमें जो कुछ करना है वो देशहित में करना है.”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!