थाना प्रभारी को एंटी-करप्शन टीम ने पकड़ा, ले गई घसीटते हुए, ले रहे थे घूस, VIDEO

Mirzapur SHO le rahe they rishwat (1)
The Hindi Post

मिर्जापुरः एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को चील्ह थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह को 30 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, मुकदमा दर्ज करने के लिए इंस्पेक्टर ने पीड़ित से ये पैसे मांगे थे. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन से की गई थी. इंस्पेक्टर को उसी के थाने में घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. एंटी करप्शन की टीम थाना प्रभारी को घसीटते हुए अपनी गाड़ी तक ले गई, जिसके बाद उसे शहर कोतवाली ले जाया गया.

चील्ह थाना प्रांगण में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन की टीम थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह को ही घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद थाना प्रभारी गिड़गिड़ाता रहा. लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी. थाना प्रभारी को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई. इससे पहले टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ने के लिए तैयारी कर ली थी. जैसे ही पीड़ित ने पैसे थमाए, टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ लिया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!