ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलरेटर, गाड़ी दीवार तोड़ते हुए स्विमिंग पूल में समा गई

Tesla crashes into swimming pool (1) (1)

Photo Credit: @PasadenaFD

The Hindi Post

अमेरिका के पासाडेना शहर (कैलिफोर्निया में एक शहर) में एक बड़ा हादसा हो गया. हुआ यह कि एक कार चालक ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि गाड़ी (टेस्ला), एक घर की दीवार को तोड़ते हुए स्विमिंग पूल में जा गिरी.

यह गाड़ी डूब रही थी और इसमें कुल तीन लोग सवार थे.

यह तो शुक्र रहा कि आसपास मौजूद रहे लोगों ने डूब रही इस टेस्ला गाड़ी से दो वयस्कों और एक चार साल के बच्चे को बाहर निकाल लिया.

पासाडेना अग्निशमन विभाग ने कहा, “एक टेस्ला चालक ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया. गाड़ी दीवार से होती हुई (दीवार तोड़ कर) एक (स्विमिंग) पूल में जा गिरी. कुछ लोगों ने पूल में छलांग लगा दी और टेस्ला सवार लोगों को बचा लिया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!