आतंकी हमले का अलर्ट, भारत के मंदिरों पर हमले के फिराक में लश्कर-ए-तैयबा
आतंकी हमले का अलर्ट, भारत के मंदिरों पर हमले के फिराक में लश्कर-ए-तैयबा
खुफिया एजेंसियों ने चेताया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत में सिलसिलेवार हमलों की साजिश रच रहा है. लश्कर इन हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय मॉड्यूल (local modules) का सहारा लेने की योजना बना रहा है.
यह अलर्ट खुफिया एजेंसियों की उस चेतावनी के बाद जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा भारत में ‘होमग्रोन’ (स्थानीय स्तर पर सक्रिय) आतंकी मॉड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया में है.
लश्कर का मुख्य ध्यान हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों पर है, ताकि वह वहां अपने स्थानीय आतंकी मॉड्यूल (local modules) का आधार तैयार कर सके.
खुफिया ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा एक बड़ा धमाका करवा के अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की फिराक में है. इसके लिए उसने सबसे पहले दिल्ली को अपने निशाने पर लिया है.
इस साजिश में भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है. इनपुट के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किले के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित टारगेट हो सकते हैं. इसके अलावा देश के मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है.
सूत्रों के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह साजिश रची गई हो सकती है.
इस सब के कारण, दिल्ली में हाई अलर्ट है. प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन (इनपुट्स: आईएएनएस)
