भयावह : होटल में जा घुसी बेकाबू कार, लोगों को उड़ा दिया, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने….

Car accident hapur (1)

वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक तेज रफ्तार कार ने स्‍थानीय होटल के बाहर खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसा नेशनल हाईवे 9 पर स्थित राजा जी हवेली के पास हुआ. होटल के बाहर कुछ लोग बैठे हुए थे, जबकि कुछ लोग बात करते हुए निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे की ओर आ चढ़ी और कुचलते हुए होटल की एंट्री वॉल से टकरा गई. ये टक्‍कर इतना जबरदस्‍त था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद होटल के बाहर अफरातफरी मच गई.

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है किस तरह तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई. घटना के बाद होटल के बाहर अफरातफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि ये बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजाजी ढाबा के पास की घटना है. खाना खाने के बाद कुछ लोग बाहर बैठे थे. वहीं तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई थी, जिसने कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी. उन्‍होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.


The Hindi Post
error: Content is protected !!