100 से ज्यादा लोगों ने घर में घुस कर किया 24 वर्षीय महिला का अपहरण, सामने आया VIDEO

100 men kidnap woman in Telangana (1)

महिला के परिजनों से मारपीट करते लोग

The Hindi Post

तेलंगाना राज्य के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 24 वर्षीय महिला का उसके घर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. इस घटना को 100 लोगों ने अंजाम दिया. यह लोग महिला के घर में घुस गए और उन्हें जबरन उठा ले गए.

महिला के माता-पिता का आरोप है कि लगभग 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन युवकों ने उनके घर में तोड़फोड़ भी की.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवकों को महिला के परिजनों को पीटते हुए देखा जा सकता है.

तेलंगाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!