दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान क्रैश, पायलट की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

Tejas Fighter Jet ChatGPT Image Nov 21, 2025, 04_21_59 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है.

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान IAF का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट को गंभीर चोटें आई. IAF इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता है और शोकग्रस्त परिवार के साथ खड़ा है.”

वायुसेना ने यह भी कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है.

दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन इवेंट्स में से एक है और इस सप्ताह इसमें कई बड़े रक्षा और एयरोस्पेस समझौते हुए हैं.

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब तेजस विमान क्रैश हुआ है. इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. तब अच्छी बात यह रही थी कि पायलट सुरक्षित बच गया था.

LCA तेजस 4.5-जनरेशन का मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो एयर सपोर्ट, क्लोज कॉम्बैट और ग्राउंड अटैक जैसी कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम है.

दुबई एयर शो के दौरान भारत और जर्मनी ने लगभग तीन दशक बाद हाई-टेक रक्षा सहयोग फिर से शुरू किया है जिसमें HAL और जर्मन कंपनी HENSOLDT के बीच सैन्य हेलिकॉप्टरों के लिए LiDAR-आधारित ऑब्सटेकल अवॉइडेंस सिस्टम विकसित करने का समझौता हुआ है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!