बहुत बुरी तरह हारे तेज प्रताप यादव, जानिए कितने वोट मिले उन्हें ?

Tej-Pratap-yadav-IANS_640x427

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

महुआ विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी के संजय कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 87641 वोट मिले. उन्होंने आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन को 44997 वोट से हराया. मुकेश को कुल 42644 वोट मिले. जबकि इसी सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 35703 वोट मिले. वह तीसरे स्थान पर रहे.

तेज प्रताप यादव ने 2015 में यहीं से जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था. 2020 में वह हसनपुर सीट से विधायक बने थे लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाकर दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे थे. वहीं, मुकेश रौशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से जीत चुके हैं और इस बार सीट बचाने की कोशिश में थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!