नाबालिक लड़की का साल भर में कई बार हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)
दिल्ली पुलिस के पास दर्ज एक शिकायत के अनुसार, एक नाबालिक लड़की के साथ कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म होता रहा।
पीड़िता के अनुसार हिमांशु नाम के लड़के ने उसके साथ सालभर में कई बार रेप किया। उसने बताया यह सिलसिला अगस्त 2020 से शुरू हुआ था।
अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पहली बार कोहली फ्रेम आर्ट गैलरी, कनॉट प्लेस में उसके साथ रेप हुआ और तब वह नशे में थी।
उसने बताया कि इसके बाद द्वारका, बदरपुर समेत कई जगहों पर उसका रेप किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको पुलिस कस्टडी में भेज दिया हैं।
