महिला टीचर का कारनामा ! नाबालिग छात्र से बनाती थी संबंध, होटल में ले जाती थी, ऐसे खुुला मामला….

WOMAN IN SARI

सांकेतिक तस्वीर/ Meta AI

The Hindi Post

गुरूग्राम (हरियाणा) के एक निजी स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला टीचर पर छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीचर नाबालिग छात्र को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उससे कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाती थी. वह छात्र को अपने साथ होटल ले जाती थी.

इस मामले में पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. केस दर्ज होने के बाद महिला टीचर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी. इस याचिका को जब कोर्ट ने खारिज कर दिया तब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला हरियाणा के चर्खी दादरी की रहने वाली है. वह गुरूग्राम के एक निजी स्कूल में टीचर थी. पीड़ित नाबालिग इसी स्कूल में 12वीं का छात्र था. छात्र को अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर टीचर उसे अपने घर बुलाने की कोशिश करती थी. आरोप है कि छात्र अपनी टीचर की बात मानते हुए उसके घर पहुंच गया. उन दिनों स्कूल की छुट्टिया चल रही थीं. उसे पढ़ाई के बहाने घर बुलाया गया था. यहां महिला टीचर ने छात्र के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और फिर उन दोनों में कथित तौर पर संबंध बन गए. इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि महिला शादीशुदा है. वह पति के ऑफिस जाने के बाद छात्र को घर बुलाती थी. यह भी आरोप है कि वह छात्र को कथित तौर पर होटल ले जाया करती थी.

जून 2024 में छात्र टीचर की बातों में आ गया. छुट्टियां होने के बावजूद टीचर ने उसे पढ़ाई के बहाने घर बुलाया तो वो चला गया. यहां पर मौके का फायदा उठाकर लेडी टीचर ने छात्र के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर दोनों के बीच संबंध बन गए. इसके बाद ये सिलसिला चलता रहा. महिला टीचर बार-बार बहाने से छात्र को अपने घर पर बुलाती रही.

आरोप है कि होटल के रिसेप्शन पर महिला टीचर नाबालिग छात्र को अपना रिश्तेदार बताती थी. इससे उसको होटल में चेक-इन करने में दिक्कत नहीं होती थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और छात्र जून से सितंबर 2024 के बीच कई बार मिल चुके थे. इसके बाद छात्र ने विरोध करना शुरू कर दिया. जनवरी 2025 में टीचर ने छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया पर छात्र को अग्रिम जमानत मिल गई. इसके बाद छात्र ने परिवार को पूरी सच्चाई बता दी. साथ ही उसने अपने पिता को कुछ वीडियो भी दिखाए जिसमें टीचर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते नजर आ रही थी.

छात्र के पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने वो वीडियो भी पुलिस को सौंपे जो बेटे ने उन्हें दिखाए थे. मार्च 2025 में पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी टीचर ने कोर्ट का रुख किया. उसने अग्रिम जमानत याचिका लगाई पर कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला ने 6 जून को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया. उसने यहां अग्रिम जमानत की याचिका लगाई. इस मामले में 20 जून को सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!