“मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है….. मैंने परेशान होकर पुलिस को कॉल किया ….”, फूट-फूटकर रोई अभिनेत्री तनुश्री दत्ता…
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनश्री दत्ता (Tanushree Dutta) को भारत में मीटू कैंपेन की शुरुआत करने और उनकी फिल्मों की वजह से जाना जाता है. करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस की और इमरान हाशमी की जोड़ी खूब हिट हुई थी. उन्होंने नाना पाटेकर जैसे स्टार्स के साथ ‘हॉर्न ओके प्लीज’ जैसी फिल्म में काम किया है. फिल्मों के साथ ही अभिनेत्री नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने की वजह से काफी लाइमलाइट में सबसे ज्यादा रही हैं. ऐसे में अब तनुश्री दत्ता अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके ही घर में उनका शोषण किया जा रहा है. वो मेड तक नहीं रख पा रही हैं.
दरअसल, तनुश्री दत्ता ने बीते दिन ही इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें उनका रो-रोकर बुरा हाल होता दिख रहा है. मीटू मोवमेंट की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने रोते हुए दर्द बयां किया और कहा कि वो उत्पीड़न से तंग आ चुकी हैं. ये 2018 से डल रहा है. इसके साथ हैश टैग मीटू भी लिखा है. उन्होंने बताया कि इससे तंग आकर उन्होंने पुलिस को कॉल किया और मदद की गुहार लगाई.
4-5 सालों से परेशानी झेल रहीं तनुश्री दत्ता
वीडियो में देखा जा सकता है कि तनुश्री दत्ता काफी परेशान नजर आ रही हैं. वीडियो में वो कहती हैं कि उन्हें अपने ही घर में काफी परेशान किया जा रहा है. उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और उन्हें मामले की शिकायत थाने में दर्ज करने के लिए कहा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो शायद कल या परसों जाएंगी. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें पिछले 4-5 सालों में काफी परेशान किया गया है और तनाव के चलते उनकी हेल्थ काफी खराब हो गई है. वो कुछ काम नहीं कर पा रही हैं. उनका पूरा घर गंदा हो चुका है. तनुश्री ने कहा कि वो घर में मेड तक नहीं रख सकतीं. क्योंकि उनके घर में नौकरानियां बैठा दी गई हैं और उनके साथ उनका एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा है.
तनुश्री दत्ता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
‘आशिक बनाया आपने’ फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि नौकरानियां उनके घर में आकर सामान चुरा ले जाती हैं. उनको अपना सारा काम खुद करना पड़ता है. वो अपने ही घर में काफी परेशान हैं और मदद की गुहार भी लगाई की मदद की जाए. कहीं देर ना हो जाए. वीडियो में एक्ट्रेस मेंटली काफी परेशान दिखीं. रो-रोकर उनका बुरा हाल हो रहा था. उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स में लोगों ने उनका सपोर्ट किया और भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा.
Our desi #MeToo girl Tanushree Dutta is now harassed at her own house for last 4-5 years and is begging for attention… err.. help
Would someone help her? pic.twitter.com/DbjLOZHlOy
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) July 23, 2025
तनुश्री दत्ता ने शेयर किया एक और वीडियो
इसके साथ ही तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही अभिनेत्री ने दिखाया कि कैसे उन्हें तंग किया जा रहा है. एक्ट्रेस आसपास के शोर के साथ वीडियो को शेयर करती हैं. उन्होंने इसके साथ पोस्ट में शोषण के बारे में लिखा और कहा कि ये सिलसिला 2020 से लगभग हर दिन, अजीब समय पर, छत पर, दरवाजों के बाहर तेज आवाजें और दूसरे बहुत तेज धमाकेदार आवाजें सुन रही हैं. वो अपने बिल्डिंग मैजेमेंट से कई बार शिकायत करके भी थक चुकी हैं. कुछ साल पहले उन्होंने सब छोड़ दिया. वो बताती हैं कि इन समस्याओं से वो कान में मंत्र लगाकर निपटती हैं.
