दर्दनाक हादसा: बस और वैन में भीषण भिडंत, तीन की मौत, दस घायल

accident (2)

सरकारी बस और वैन में टक्कर से दर्दनाक हादसा (फोटो क्रेडिट : IANS)

The Hindi Post

शिवगंगा |तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के कराईकुडी में सेनजई थेनारू ब्रिज के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा एक सरकारी यात्री बस और एक निजी वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी बस तिरुचिरापल्ली से रामेश्वरम की ओर जा रही थी जबकि दुग्ध वैन देवकोट्टई से कराईकुडी की दिशा में आ रही थी. यह भीषण टक्कर सुबह करीब 3 बजे हुई.

हादसे में दूध वैन में सवार आरुमुगम, करुणा और तमिजपंडियन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वैन के चालक रूपेन, सरकारी बस के चालक नागराज और कंडक्टर सेलवेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मदुरै सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा, बस में सवार 10 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं हैं. इनमें कुछ की हात गंभीर है. ज्यादातर घायलों को कराईकुडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार गंभीर घायलों को शिवगंगा सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किए. शुरूआती जांच के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही सामने आई है.  को हादसे का कारण माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!