हादसे का शिकार हुआ वायु सेना का विमान, मिशन के दौरान अचानक….

air craft india

AI तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : Chat GPT)

The Hindi Post

हादसे का शिकार हुआ वायु सेना का विमान, मिशन के दौरान अचानक….

 

तमिलनाडु के तंबरम में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहे. वह सुरक्षित है.

यह सिंगल-सीटर विमान लगभग दोपहर 2:50 बजे जमीन पर आ गिरा. पायलट के पैराशूट की मदद से नीचे उतरते ही ग्रामीण वहां पर पहुंच गए और उन्हें प्रारंभिक सहायता प्रदान की. घटना के करीब 30 मिनट बाद भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर सड़क पर उतरा और पायलट को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेस पर ले गया.

भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि पिलेटस PC-7 विमान, जो एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, 14 नवंबर 2025 को चेन्नई के तांबरम क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आगे बताया गया है कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तंबरम एयर फोर्स स्टेशन के पास हुई. पिलेटस PC-7 एमके-2 ट्रेनर विमान नए पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल होता है. विमान ट्रेनिंग मिशन पर था जब अचानक कुछ खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की लेकिन विमान जमीन पर क्रैश हो गया. फिलहाल जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!