स्वाति मालीवाल मामला : सीएम केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को लेकर बड़ी खबर

Vibhav Kumar (2)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी. विभव कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव है. कुमार पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है.

विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था. उन पर 13 मई को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के भीतर मारपीट करने का आरोप है.

दिल्ली पुलिस ने अदालत से कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी. बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया, लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि वह (विभव कुमार) जांच को प्रभावित कर सकते हैं.

इससे पहले तीस हजारी कोर्ट कुमार की जमानत याचिका खारिज कर चुका है.

स्वाति मालीवाल ने 17 मई को दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई को उन्हें किस प्रकार उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!