योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, तस्वीर आई सामने

Swami Prasad Maurya joins SP

यह तस्वीर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले, योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर स्वामी प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।

मौर्य ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया है।

इस बड़े घटनाक्रम को बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा।

उन्होंने ट्वीट करके अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह ट्वीट मंगलवार दोपहर 2 बज कर 8 मिनट पर किया। इसके 6 मिनट बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने निजी ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य उनके बगल में खड़े दिख रहे है।

अखिलेश ने लिखा कि, “सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा।”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!