सुशांत की बहन ने सीबीआई जांच के फैसले का स्वागत किया

Sushant-and-Sister-Shweta
The Hindi Post

मुंबई | सीबीआई को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने की अनुमित मिलने पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने खुशी जताई है। उन्होंने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “सीबीआई इट इज !!” उन्होंने इसे रक्षाबंधन का तोहफा बताया।

अपनी पोस्ट के साथ, उन्होंने इस सूचना को फ्लैश करने वाले एक न्यूज चैनल की स्क्रीन का स्नैपशॉट भी साझा किया।

https://www.instagram.com/p/CDgGIv8l_oM/

वहीं सुशांत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्र सरकार के सहमति जताने पर खुशी व्यक्त की।

उन्होंने इस बारे में आभार जताते हुए ट्वीट किया, “जिस पल का हमें इंतजार था वह आखिरकार आ गया है।”

बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार द्वारा की गई उस सिफारिश को केन्द्र सरकार ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है जिसमें मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने की बात कही गई है।

केंद्र की ओर से पेश हुए मेहता ने न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के सामने वह नोटिफिकेशन भी पेश किया, जिसके तहत शाम तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में सभी पक्षों को अपने-अपने स्टैंड दर्ज करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। साथ ही कोर्ट ने यह कहते हुए कि “हम जानना चाहते हैं कि मुंबई पुलिस ने अब तक क्या किया है”, मुंबई पुलिस को अब तक की गई जांच के अपने रिकॉर्ड पेश करने का भी आदेश दिया ।

महाराष्ट्र सरकार के वकील ने सीबीआई जांच का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि मुंबई पुलिस सीआरपीसी के तहत जांच के लिए अधिकृत है।

बता दें कि सुशांत को 14 जून को मुंबई में उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!