मशहूर सिंगर का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tribute Shraddhanjali (1)
The Hindi Post

मशहूर सिंगर का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

 

मुंबई | बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलक्षणा पंडित काफी समय से बीमार थीं. मुंबई के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली.

खबर लिखे जाने तक उनके परिवार या टीम की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया था.

बता दें कि सुलक्षणा पंडित 70 के दशक में बॉलीवुड की स्टार थीं. वह फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए भी जानी जाती थीं. सुलक्षणा पंडित गायिका और अभिनेत्री विजयता पंडित की बहन थी.

नहीं रही दिग्गज अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित (फाइल फोटो | आईएएनएस)

उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था. उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. वह 1967 की फिल्म ‘तकदीर’ में लता मंगेशकर के साथ ‘सात समंदर पार …’ गाने से मशहूर हुईं.

सुलक्षणा को 1976 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. उन्होंने 1975 में फिल्म उलझन से एक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. कहा जाता है कि उस समय वह बॉलीवुड सुपरस्टार संजीव कुमार से प्यार करती थी लेकिन जब उन्होंने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था. इसके बाद कभी शादी नहीं की.

उन्होंने हेरा फेरी, वक्त की दीवार, अपनापन और खानदान जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था. बॉलीवुड में अपने समय में उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया.

उनका आखिरी प्लेबैक गाना फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में था, जो 1996 में रिलीज हुई. इसे उनके भाइयों जतिन और ललित ने कंपोज किया था.


The Hindi Post
error: Content is protected !!