सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कंगना को सुनाई खरी खरी, कहा – “राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए……. !!

Kangana Ranaut (2)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोक सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया था.

चंद्र कुमार बोस (सुभाष चंद्र बोस के पोते) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इतिहास को विकृत नहीं करना चाहिए.

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक राजनीतिक विचारक, सैनिक, राजनेता, दूरदर्शी थे. वह एकमात्र ऐसे नेता थे, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारत के सभी समुदायों को एकजुट कर सकते थे. नेताजी के प्रति वास्तविक सम्मान उनकी विचारधारा का अनुसरण करना होगा.

बता दे कि चंद्र कुमार बोस पहले भाजपा में थे. उन्होंने पिछले साल सितंबर में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उस समय कहा था कि उनके सिद्धांत पार्टी के साथ मेल नहीं खाते हैं.

क्या कहा था कंगना ने?
कंगना रनौत ने कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, न कि जवाहरलाल नेहरू. कंगना के इस बयान के बाद जब उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने X पर एक लेख का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों से इतिहास पढ़ने की नसीहत दे डाली थी. इस लेख में कहा गया था कि नेताजी ने 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार बनाई और खुद को पहला प्रधानमंत्री घोषित किया था. कंगना ने पोस्ट कर कहा था कि अगर मैं आपके आईक्यू से बहुत आगे बोलती हूं तो आप मान लेते हैं कि मुझे जानकारी नहीं होगी. बल्कि ये मजाक आप पर है और ये बहुत ही घटिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!