स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल का हिन्दू नाम रखा गया, उन्होंने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन

Steve Jobs Wife (1)

Photo Credit: IANS

The Hindi Post

वाराणसी | एप्पल (Apple) कंपनी के सह-संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की पत्नी लॉरेन पॉवेल (Laurene Powell) ने रव‍िवार को महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने से पहले वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए. लॉरेन के साथ निरंजनी अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज भी थे.

भारतीय परिधान (गुलाबी सूट और सिर पर सफेद दुपट्टा) पहने लॉरेन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाहर से पूजा-अर्चना की.

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा, “उन्होंने (लॉरेन) मंदिर की परंपराओं का पालन किया है.. हमारी भारतीय परंपरा के अनुसार, काशी विश्वनाथ में कोई गैर हिंदू शिवलिंग को नहीं छू सकता. इस कारण उन्हें बाहर से शिवलिंग के दर्शन कराए गए.”

कैलाशानंद गिरि महाराज ने आगे बताया कि लॉरेन ने प्रार्थना कि महाकुंभ बिना किसी बाधा या कठिनाई के सफलतापूर्वक संपन्न हो.

उन्होंने कहा, “आज हम काशी में महादेव से प्रार्थना करने आए हैं की कि कुंभ बिना किसी बाधा के संपन्न हो… मैं यहां महादेव को आमंत्रित करने आया हूं. हमारे शिष्य महर्षि व्यासानंद अमेरिका से आए है और हमारे साथ हैं. कल वह मेरे अखाड़े में महामंडलेश्वर बन रहे हैं.”

लॉरेन, जिनका नाम बदलकर ‘कमला’ कर दिया गया है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले आगामी महाकुंभ में भाग लेंगी.

कैलाशानंद गिरि महाराज के अनुसार, वह कुंभ में रहेंगी और गंगा में डुबकी लगाने की भी योजना बना रही हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!