राज्य स्तरीय महिला टेनिस प्लेयर को पिता ने मारी गोली, हुई मौत, फैल गई सनसनी….

crime police (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

गुरुग्राम पुलिस पीआरओ के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-॥ सेक्टर-57 में बुधवार सुबह 10.30 सेक्टर घटी. पिता दीपक यादव ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी 25 वर्षीय बेटी पर 3 गालियां दाग दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान राधिका यादव के रूप में हुई जो स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी थी. मृतका के चाचा की शिकायत पर सेक्टर 56 थाने में आरोपी पिता दीपक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

राधिका यादव की फाइल फोटो (आईएएनएस)

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. साथ ही इस मामले में पुलिस ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतका राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थी और उसके पिता टेनिस अकादमी चलाने की बात से खुश नहीं थे. बेटी से टेनिस अकादमी चलाने की बात पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से 3 गोलियां मारकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस टीम द्वारा हत्या की हर पहलुओं पर नजर रखकर आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ कर रही है.

राधिका यादव स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर थी. उन्होंने राज्य स्तर पर कई मेडल जीतकर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया लेकिन पिता ने ही अपनी लाड़ली बेटी की जान ले ली. पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है. वारदात के समय मृतिका की मां भी वहां मौजूद थीं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!