उड़ान भरते ही स्पाइसजेट विमान से टूटकर जमीन पर गिरा….., सवार थे 75 यात्री

SpiceJet (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उड़ान भरते ही स्पाइसजेट विमान से टूटकर जमीन पर गिरा….., सवार थे 75 यात्री

 

 

गुजरात के कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान के साथ शुक्रवार को हादसा हो गया. विमान के उड़ान भरते ही एक पहिया टूटकर नीचे जमीन पर गिर गया. फ्लाइट में 75 लोग सवार थे. हालांकि, गनीमत यह रही कि विमान मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गया. पहिए के नीचे गिरने की जानकारी कांडला एटीसी ने दी, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. शाम तकरीबन चार बजे विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग हो गई.

पहिए के जमीन पर गिरते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को मुंबई के रनवे पर लैंड कराया. शाम पांच बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई, ताकि विमान को किसी भी तरह सुरक्षित नीचे उतारा जा सके. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, “12 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया.”

उन्होंने आगे कहा, “विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया. सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए.” वहीं, एयरपोर्ट – अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, “कांडला एटीसी ने कुछ गिरता हुआ देखा. उड़ान के बाद, उन्होंने पायलट को इसकी जानकारी दी और एटीसी जीप को गिरी हुई चीज लाने के लिए भेजा गया.”

जब एटीसी की टीम वहां पहुंची तो मेटल के छल्ले और एक पहिया जमीन पर पाया गया. जमीन पर गिरे पहिए और एक मेटल के धातू की तस्वीर भी सामने आई है. विमान का पहिया एयरपोर्ट में हरी घास पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि मेटल के धातू को संभवतः एटीसी से जुड़े किसी शख्स ने हाथों से पकड़ा हुआ है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!