PM की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार SPG के निदेशक एके सिन्हा का निधन

SPG Director Passes Away (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

वह 2016 से एसपीजी प्रमुख के रूप में कार्यरत थे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के प्रभारी थे. उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था.

61 वर्षीय सिन्हा का पिछले कुछ महीनों से लीवर संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था.

सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे. एसपीजी प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले, सिन्हा केरल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष सेवा और यातायात) थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!