तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा पर यवुकों ने मारा पानी भरा गुब्बारा, ऑटो-रिक्शा पलटा, वीडियो आया सामने

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उस वक्त एक हादसा हो गया जब यवुकों ने पानी या रंग से भरा गुब्बारा एक ऑटो रिक्शा पर निशाना लगा के मारा. इससे ऑटो रिक्शा पलट गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए.

यह घटना होली के दिन की हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. पुलिस ने इस मामले में अब  कार्रवाई की हैं.

सर्किल अफसर, बागपत ने बताया कि कोतवाली बागपत को सोशल मीडिया से एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें गुब्बारा फेंकने से एक ऑटो रिक्शा के पलटने की घटना दिखाई दे रही हैं. पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेकर जाँच की गई जिसमें ऑटो रिक्शा में सवार दो व्यक्तियों को हलकी चोटें आई हैं. इस संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!