अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: तमिलनाडु के गांव में उप-राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय मूल की कमला हैरिस के लिए विशेष प्रार्थना

Kamala
The Hindi Post

चेन्नई | अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उप-राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत के लिए मंगलवार को तमिलनाडु के एक मंदिर में विशेष प्रार्थना रखी गई। खबरों के मुताबिक, तुलासेंद्रपुरम गांव के श्री धर्मस्थान मंदिर में प्रार्थना का आयोजन किया गया, जहां से कमला के नाना पी.वी. गोपालन ताल्लुक रखते हैं।

इससे पहले, जब कैलिफोर्निया की सीनेटर को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था, तो गांव के लोगों ने मिठाइयां बांट इस खबर का जश्न मनाया था।

इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और 100 सीनेट सीटों में से 35 पर चुनाव का ऐलान किया गया है। इसमें एक दर्जन से अधिक राज्य व क्षेत्रीय प्रशासन सहित कई अन्य राज्य और स्थानीय पदों के बीच भी चुनाव होना शामिल है।

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!