यूपी के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों की मुस्कुराकर हाथ मिलाते हुए तस्वीर को शेयर कर सपा ने लिखा, “चलो मिलकर पलटाई?”

Keshav Prasad Maurya and Brijesh Pathak Deputy CMs

Photo: Twitter/@MediaCellSP

The Hindi Post

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्या की एक फोटो ट्वीट की है और इसके कैप्शन में लिखा है, “चलो मिलकर पलटाई” (चलो मिलकर पलटाते है). इस फोटो में दोनों नेता मुस्कुराते और गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे है.

समाजवादी पार्टी ने एक और ट्वीट में लिखा, “50-50 का जुगाड़ मिलकर कर लिया, 100 सपा वाले + राजभर निषाद पटेल, बन गई अपनी सरकार ?”

इन ट्वीट्स को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रीट्वीट किया है.

इसके जवाब में केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार की सफलता से जनता खुश विपक्ष परेशान है, एक पूर्व मुख्यमंत्री मंडली सहित हैरान हैं,यही भाजपा की पहचान है”.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!