यूपी के सपा विधायक शाहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, वीडियो आया सामने

bulldozer-g2b9b597b4_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बरेली से सपा विधायक शाहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को गुरुवार को बुलडोज़र की मदद से धवस्त कर दिया गया. शाहजिल भोजपुरा सीट से विधायक है. वह समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री भी रह चुके है. उनके पेट्रोल पंप को ध्वस्त करने का वीडियो सामने आया है.

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, यह पंप कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित था. बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने भाषा को बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने इस पेट्रोल पंप के ध्वस्तीकरण का वीडियो जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा कि, “द्वेष, अत्याचार, विध्वंस ! यूपी में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की ये तस्वीर है। लोकतंत्र की सीरियल किलर BJP विपक्षियों पर बदले की भावना से सत्ता का बुलडोजर चला रही है। भोजीपुरा से सपा एमएलए श्री शाहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण घोर निंदनीय!”

कुछ दिन पहले शाहजिल इस्लाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केस दर्ज हुआ था और उसके बाद अब यह कार्रवाई की गई हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!