सपा विधायक ने मेयर से मांगा एक हफ्ते का समय, उन्होंने कहा – “बहू मैं एक सेकंड का टाइम नहीं दूंगी…”, क्या है यह मामला?, VIDEO

Mayor Pramila Pandey and SP MLA Nasim Solanki (1)
The Hindi Post

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय शुक्रवार को सीसामऊ नाले के पास अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचीं. इस दौरान वहां पर समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी भी पहुंच गई. सपा विधायक ने मेयर से सात दिनों की मोहलत मांगी पर मेयर ने किसी भी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया. यही नहीं मेयर प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी को वहां से जाने के लिए भी कहा.

सपा विधायक और मेयर के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सपा विधायक को मेयर से यह कहते हुए सुना का सकता है कि एक हफ्ते का टाइम दे दीजिए. इस पर मेयर कहती है कि मैं एक सेकंड का भी टाइम नहीं दे सकती. इसके बाद प्रमिला पांडेय सपा MLA नसीम से कहती है कि बेटा अब जाओ.

बता दे कि मेयर सीसामऊ स्थित ईदगाह से वीआईपी रोड तक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची थी. फिलहाल अतिक्रमण हटा दिया गया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!