घोसी उपचुनाव में सपा ने लगातार बनाई बढ़त, भाजपा पिछड़ी

Dara Singh Chauhan and Sudhakar Singh (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

घोसी | उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है. 18 वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 24,599 वोटों से बढ़त बनाए हुए है.

भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार 18वें चरण की गणना के बाद सुधाकर सिंह को 71,136 वोट मिले हैं, जबकि दारा सिंह चौहान को अब तक 46,537 वोट मिले हैं.

मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है. घोसी उपचुनाव के बाद शुक्रवार की सुबह गिनती शुरू हुई. इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!