गद्दा लपेटकर पर्दे के पीछे छिपा था सपा नेता, पुलिस ने……
गद्दे के पीछे छिपे सपा नेता को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला/ (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
गद्दा लपेटकर पर्दे के पीछे छिपा था सपा नेता, पुलिस ने……
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैस खान को कन्नौज सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने भाई के घर टांड पर गद्दे के पीछे छिपा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तलाशी ली और उसे दबोच लिया. कैस खान पर 28 जुलाई को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई थी.
कन्नौज सदर कोतवाली इलाके के बालापीर मोहल्ला निवासी कैस खान पर 28 जुलाई को जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी. जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया था. इसके बाद वह जिले में नजर नहीं आया.
यूपी के कन्नौज में जिलाबदर सपा नेता कैश खान को गिरफ्तार किया गया है। सपा नेता कैश खान अपने घर में छिपकर रह रहा था। पुलिस जब पकड़ने पहुंची तो गद्दा ओढ़कर टांड़ पर लेट गया। लेकिन पुलिस ने इसको पकड़ लिया। pic.twitter.com/HsK0RAx6Om
— Komal Nigam (@komalnigam0503) September 3, 2025
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कैस खान पर 28 जुलाई को जिला बदर की कार्रवाई हुई थी. उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. मुखबिर की सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.
पिछले 6 जनवरी को कैस खान के मैरिज हॉल पर बुलडोजर कार्रवाई हुई थी. उस पर नगर पालिका की सड़क पर लिंटर डालकर कब्जा करने का आरोप था. इस मामले में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया था.
25 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज आए थे और कई सपा नेताओं से मिले थे. इस दौरान वे कैस खान के घर भी गए और उससे मुलाकात की थी. इसके तीन दिन बाद 28 जुलाई को कैस खान पर जिला बदर की कार्रवाई हुई थी.
