दिल्ली के नाईट क्लब में बवाल: महिला ने बाउंसर्स पर लगाया बदतमीजी करने और कपड़े फाड़ने का आरोप

Delhi night club bawal (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दक्षिणी दिल्ली के एक क्लब के बाउंसरों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए. इस महिला के दोस्तों के साथ भी मार-पीट की गई. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. हालांकि, क्लब के मालिक ने सभी आरोपों का खंडन किया है और दिल्ली पुलिसकर्मियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जबरन वसूली करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उसको झूठे मामले में फंसाना चाहती है.

पुलिस के मुताबिक घटना 17-18 सितंबर की दरम्यानी रात की है.

पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा, “साउथ एक्सटेंशन के ‘दा कोड’ क्लब में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और कपड़े फाड़ने की घटना के संबंध में केएम पुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करने वाले से मिली.”

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी चौधरी ने कहा, “महिला ने आगे बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें मारा गया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाउंसरों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ भी था.”

पीड़ित महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बाद, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया है कि वह इस मामले की जांच कर रही है.

इस क्लब को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है कि इससे पहले भी यहां के बारे में कई सारे केस सामने आ चुके हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!