दक्षिण अफ्रीका में खूनखराबा: जोहान्सबर्ग के टाउनशिप में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, 09 की मौत

Crime Depositphotos_24534333_L (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

दक्षिण अफ्रीका में फिर खूनखराबा: जोहान्सबर्ग के टाउनशिप में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, 10 की मौत

 

जोहान्सबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के वेस्ट रैंड क्षेत्र में रविवार को हुई भीषण गोलीबारी की एक घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं.

पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर अथलेंडा माठे के अनुसार, यह गोलीबारी बेकर्सडाल के टाम्बो इलाके में स्थित क्वा-नोक्सोलो टैवर्न में हुई. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को टैवर्न के अंदर निशाना बनाया गया जबकि कई अन्य लोगों को सड़क पर चलते समय गोली मारी गई. हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

यह घटना जोहान्सबर्ग के पास स्थित एक टाउनशिप में हुई. जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर और प्रमुख आर्थिक केंद्र है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

गौटेंग के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त फ्रेड केकाना ने कहा कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध प्रबंधन टीम के साथ-साथ कई विशेष इकाइयों को मौके पर तैनात किया गया है. इनमें प्रांतीय क्राइम सीन मैनेजमेंट टीम, लोकल क्रिमिनल रिकॉर्ड सेंटर, गंभीर अपराध जांच इकाई, क्राइम इंटेलिजेंस और प्रांतीय जासूसी दल शामिल हैं.

फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह घटना हाल के वर्षों में अपराध से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका में हुई कई सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में एक और कड़ी है.

गौरतलब है कि इसी महीने यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी है. इससे पहले 6 दिसंबर को राजधानी प्रिटोरिया में एक हॉस्टल में हुई फायरिंग में तीन साल के बच्चे सहित 12 लोगों की जान चली गई थी. पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करे.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!