म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला, वीडियो आया सामने

Sonu Nigam Manhandled (1)
The Hindi Post

मशहूर गायक सोनू निगम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सोनू के साथ शिवसेना (यूबीटी/उद्धव ठाकरे गुट) के सदस्यों ने मुंबई के चेंबूर इलाके में कथित तौर पर हाथापाई की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम जिस समय परफॉर्म कर रहे थे उस समय शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े एक स्थानीय विधायक के बेटे ने सिंगर (सोनू निगम) के मैनेजर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की.

इस व्यक्ति ने सोनू के मैनेजर को मंच से उतरने के लिए कहा और जब निगम स्टेज से नीचे उतर रहे थे तब उनको धक्का दे दिया.

खबरों के मुताबिक, इस व्यक्ति ने सोनू निगम के दोस्त को भी धक्का दे दिया. इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सोनू निगम और उनके दोस्त को धक्का देते हुए नजर आ रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!