बाइक सवार पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की हुई मौत, भागने के दौरान रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई हमलावरों की स्कॉर्पियो तो…..

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बाइक सवार पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की हुई मौत, भागने के दौरान रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई हमलावरों की स्कॉर्पियो तो…..

 

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक पिता-पुत्र थे. दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे. हमलावर स्कॉर्पियों से आए और उन्होंने करीब 10-15 राउंड फायरिंग की. वारदात को अंजाम देने के बाद जब हमलावर मौके से भागने लगे तो उनकी स्कॉर्पियो रेलिंग से टकरा गई. इस कारण उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. भागने के लिए हमलावरों ने एक युवक की बाइक छीन ली.

इस वारदात से सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. अब शवों का पोस्टमॉर्टम परिक्षण होगा.

मृतकों की पहचान धर्मवीर और उनके बेचे के रूप में हुई है. वे खरखौदा के पास स्थित दीपालपुर गांव के निवासी थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पेशी पर कोर्ट जा रहे थे. दोनों की हत्या क्यों की गई, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है. वहीं, हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. वे इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है. जिस स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे उसको भी कब्जे में ले लिया गया है. फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस स्कार्पियो से बदमाश आए थे वो किसकी है. स्कार्पियो मालिक को बुला के उससे पूछताछ की जाएगी. इससे इस केस को वर्कआउट करने में पुलिस को मदद मिलेगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!