पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Congress 2 Twitter

Photo Credit: Twitter/Congress

The Hindi Post

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थी. हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं.

लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं. हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में सोनिया गांधी शामिल हुई थी. इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!