सोनाली फोगाट ने मौत से कुछ घंटे पहले पोस्ट किया था अपना वीडियो, अब हो रहा वायरल

Sonali Phogat 2 (1)
The Hindi Post

भाजपा नेत्री और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार देर रात को गोवा में निधन हो गया। वो 42 वर्ष की थी। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख के करीब फॉलोअर्स है। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया करती थी।

अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले सोनाली ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते समय उन्होंने भी नही सोचा होगा कि यह उनका आखिरी वीडियो साबित होगा। अब उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। लोग इसी वीडियो के कैप्शन में सोनाली को श्रद्धांजलि दे रहे है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाली ने गुलाबी पगड़ी पहनी हुई है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है।

सोनाली के फैंस को यह वीडियो देख कर विश्वास नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। आप भी देखे इस वीडियो को –

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!