शहीद भाई की कमी पूरी करने पहुंचे सेना के जवान, तोहफे में दिया……, दिल छू लेगा VIDEO

shaheed's sister wedding

शहीद आशीष कुमार की बहन की शादी में उनकी रेजिमेंट के सैनिक और पांवटा और शिलाई के भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य भाई का फर्ज अदा करते दिखे / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

शहीद भाई की कमी पूरी करने पहुंचे सेना के जवान, तोहफे में दिया……,दिल छू लेगा VIDEO

 

आराधना (पूजा) की शादी समारोह चल रहा था. सबकुछ पास था लेकिन भाई की कमी महसूस हो रही थी फिर साथी फौजी जवान और पूर्व सैनिकों ने आऱाधाना को जिंदगी की सबसे यादगार विदाई दी. कहानी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है, जहां पर शहीद फौजी जवान की बहन की शादी में, उसके साथी फौजी जवानों ने भाई का फर्ज अदा किया.

जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली गांव के शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) की गुरुवार को शादी हुई. इस शादी में बेहद ही इमोशन नजारा देखने को मिला, शहीद आशीष की बहन की शादी में उसकी रेजिमेंट के सैनिक और पांवटा और शिलाई के भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान फौजियों ने आराधना की शादी में भाई के फर्ज निभाए और वह दुल्हन को मंडप तक ले गए.


इस दौरान सैनिकों ने बहन को बैंक में जमा (एफडी) के रूप में शगुन दिया और भाई की कमी को पूरा किया. इस पुरे दृश्य ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया. इस अप्रत्याशित सम्मान से दुल्हन ने नम आँखों से सभी का आशीर्वाद हासिल किया. इस दौरान सभी फौजी जवानों ने दुल्हन को ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया.

गौरतलब है कि शहीद आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर में तैनात थे. बीते साल अरूणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान 27 अगस्त 2024 को “ऑपरेशन अलर्ट” के तहत वीरता का परिचय देते उन्होंने देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इस शादी समारोह में शहीद आशीष की रेजिमेंट से हवलदार राकेश कुमार, नायक रामपाल सिंह, नायक मनीष कुमार, ग्रिनेडियर अभिषेक, ग्रिनेडियर आयुष कुमार तथा क्षेत्र से सेना में मेजर अनूप तोमर और पैराट्रूपर नदिश कुमार शामिल हुए.

वहीं, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सलाहकार हाकम सिंह और सुरेश कुमार देवा और नेत्र सिंह, मामराज सिंह पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार, नेत्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, देवेंद्र नेगी, सोहन सिंह ने शिरकत की और एक मिसाल पेश की.


The Hindi Post
error: Content is protected !!