पुलवामा मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर

Army IANS_800x548

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही एक सैनिक के भी शहीद होने की सूचना मिली है, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी। सूचान के अनुसार, कमराजीपोरा क्षेत्र में रात को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी। इसी दौरान पुलिस और सेना की संयुक्त टीम को अपने ठिकाने पर आता देख आतंकवादियों ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया ।

घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!