कानपुर के बंद पड़े मदरसे में मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

human skeleton found in madarsa in Kanpur (1)
The Hindi Post

कानपुर | कानपुर के जाजमऊ इलाके के एक बंद पड़े मदरसे में बुधवार को नरकंकाल मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “सूचना मिली थी कि इस मदरसे में एक कंकाल पड़ा है. यह मदरसा पिछले डेढ़-दो साल से बंद है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंकाल को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही DNA सैंपल भी लिया जाएगा. फील्ड यूनिट ने यहां आकर जांच-पड़ताल की है और साक्ष्य जुटाए है.”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मदरसे में कंकाल कहा से आया इसकी जांच होगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पता किया जाएगा कि यह मदरसा कब से बंद है. उन्होंने कहा कि गहनता से जांच होगी.

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि कंकाल काफी पुराना लग रहा है इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि मदरसे की फोटोग्राफी कराई गई है. जांच के बाद ही नए तथ्य सामने आएंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!