केतन अग्रवाल हत्याकांड: मीडिया को ‘अशोभनीय इशारा’ करने के वीडियो वायरल पर सिया के पिता ने दी प्रतिक्रिया, VIDEO जारी कही यह बात…
केतन हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मीडिया को ‘अशोभनीय इशारा’ करने के वीडियो वायरल पर सिया के पिता ने दी प्रतिक्रिया, VIDEO जारी कही यह बात…
पुणे | केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने सफाई दी है. शुक्रवार को सिया ने मीडिया के सामने कथित अश्लील इशारा किया था. इस पर उनके पिता ने नया दावा किया है. उनका कहना है कि सिया की उंगलियों में चोट लग गई थी.
समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि जारी जांच के तहत पुलिस सिया को पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित उसके आवास से बाहर ले जा रही थी.
काली टी-शर्ट पहने और चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढके सिया ने बाहर जमा पत्रकारों पर संक्षिप्त नजर डाली थी और फिर मिडिल फिंगर दिखाई थी. यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया था. इस पर प्रवीण गोयल ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने खुद एक वीडियो रिकॉर्ड कर कहा कि सिया पर मीडिया को बीच की उंगली (मिडिल फिंगर) दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. जब वह कानूनी औपचारिकताओं के लिए पुलिस के साथ घर आई थी तो कार के दरवाजे में उसकी दो उंगलियां दब गईं थी. इसलिए उसकी एक उंगली पर पट्टी बंधी है जबकि दूसरी सूजी हुई है. यहां तक कि उसके नाखून भी नीले पड़ गए हैं. हमने यह देखा है.
Praveen Goyal, father of accused Siya Goyal has strongly denied claims that his daughter made an obscene gesture while in police custody
Goyal stated that Siya had actually sustained a finger injury after a police vehicle door accidentally slammed on her hand… https://t.co/mJWUPKsbTp
— SaffronSoul (@TheRealDharm) July 4, 2026
सिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ. कई लोगों ने उसके व्यवहार की आलोचना की और कई लोगों ने उसके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उसके इस हावभाव को असंवेदनशील और अनुचित बताया.
सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए सिया के पिता ने कहा कि यह सही नहीं है. फिर भी, अगर लोगों को लगता है (कि उसने कुछ गलत किया है) तो वे पुलिस से पुष्टि कर सकते हैं क्योंकि पुलिस उस समय उसके साथ थी और वे घटना से अवगत है.
अपने मोबाइल फोन पर सिया की सूजी हुई उंगली की तस्वीर दिखाते हुए प्रवीण गोयल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि उसकी उंगली सूजी हुई है और उसके नाखून नीले पड़ गए हैं.
उन्होंने दोहराया कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा जा रहा है वह सही नहीं है.
By IANS
