यमुना नदी में डूबी छह लड़कियां, मच गया हड़कंप, मृतकों के घरों पर पसरा मातम, VIDEO
आगरा | उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ी घटना घटी है. यहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं. पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं.
मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि लड़कियां नदी में नहाने गई थीं और इसी दौरान उनमें से छह लड़कियां डूब गईं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद अन्य लोगों ने लड़कियों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिवार को दी.
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को खोजने का अभियान शुरू किया गया. काफी म्हणत के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका.
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, यमुना नदी (आगरा के सिकंदरा में) में नहाते समय छह किशोरियों की डूबकर मौत हो गई है. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.
Agra, Uttar Pradesh: Six teenage girls drowned and died while bathing in the Yamuna River in Sikandra, Agra. The incident caused panic in the village. Police and officials quickly responded, and the bodies were sent for post-mortem. pic.twitter.com/mEHu51pHgh
— IANS (@ians_india) June 3, 2025
इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है और आसपास के लोग उनके घरों पर पहुंच रहे हैं.
इससे पहले, 13 मई को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था. नदी पार फसल देखने गए एक ही परिवार के सात लोग नदी की तेज धारा में बह गए थे. तब स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया था.
IANS
